PMGDisha योजना सर्टिफिकेट, सेण्टर, पाईये पूरी जानकारी
PMGDisha योजना क्या है, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान क्या है आदि के बारे में आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे। सरकार समय-समय पर साक्षरता को लेकर कई तरह की योजनायें लाती रहती है। ऐसे में PMGDisha डिजिटल साक्षरता को लेकर एक अभियान है जो प्रधानमन्त्री ने चलाया है।
आज हम PMGDisha योजना क्या है, इसका पोर्टल कौनसा है, इस पर रजिस्ट्रेशन कैसे करते है, इसके फायदे क्या है आदि के बारे में हम विस्तार से जानेंगे। आज हम PMGDisha को लेकर एक-एक पहलु की चर्चा करेंगे। अगर आप भी PMGDisha के बारे में जानना चाहते है तो आखिर तक इस पोस्ट से जुड़े रहे।
PMGDisha का पूरा नाम क्या है? Full Name Of PMGDisha
PMGDisha का पूरा नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान है और इस योजना को प्रधानमन्त्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए लांच किया है।
PMGDisha क्या है? PMGDisha In Hindi
PMGDisha स्किल इंडिया के तहत शुरू किया गया एक प्रोडक्ट है। 8 फरवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वित् मंत्री अरुण जेटली ने इस पोर्टल को लांच किया। 6 करोड़ भारतीय घरों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए यह दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना में से एक है।

इसके तहत एक व्यक्ति को कंप्यूटर, मोबाइल के बारे में पढाया जाता है जिससे वो कंप्यूटर और मोबाइल के जरुरी फंक्शन को समझ सके और उनका यूज़ कर सके। इसमें ईमेल भेजना, सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना, इन्टरनेट चलाना, ऑनलाइन लेनदेन आदि प्रमुख है। PMGDisha का उद्देश्य युवाओं को तकनिकी और डिजिटल प्रशिक्षण देना है।
डिजिटल साक्षरता क्या है? What Is Digital Saksharta?
व्यक्ति को आम जीवन में विभिन्न परिस्थितयों में डिजिटल उपकरणों के उपयोग करने की क्षमता को डिजिटल साक्षरता कहते है। केंद्र सरकार ने डिजिटल साक्षरता के तहत दो अभियान चलाए है पहला PMGDisha और दूसरा राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन (NDLM)।
PMGDisha में कौन-कौन हिस्सा ले सकता है?
- एक घर से एक व्यक्ति ही PMGDisha में हिस्सा ले सकता है।
- व्यक्ति की आयु 15 साल से ज्यादा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाती, BPL परिवारों के लिए इसकी कोई फीस नहीं है और सामान्य वर्ग के लिए फीस 125 रूपये है।
- इसमें 20 घंटों की ट्रेनिंग होती है जिसे 10 से 30 दिनों के अंदर पूरी करनी होती है।
PMGDisha Portal
[wp_show_posts id=”1051″]
PMGDisha Portal पर जाने के लिए आपको www.pmgdisha.in पर जाना होगा।
PMGDisha Online Resgitration कैसे करें?

- इसके लिए सबसे पहले PMGDisha की वेबसाइट www.pmgdisha.in पर जाए।
- अब इसमें Direct Candidate Click Here बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब Register पर क्लिक करें। अब यहाँ आधार नंबर, स्टूडेंट नेम, जेंडर, जन्मतिथि आदि भरें।
- अब Next पर क्लिक करें और आगे बढे। अब आगे Fingerprint, Scan Your Eye, Request An OTP इनमे से कोई एक आप्शन चुने और Next करके आगे बढे।
- इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
PMGDisha Student Login कैसे करें?
- PMGDisha Student Login करने के लिए आप सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.pmgdisha.in पर जाए।
- अब इसमें Direct Candidate Click Here पर क्लिक करें।
- अब इसमें User Name और Password लिखकर Login करें।
PMGDisha Center कैसे खोजें?

- सबसे पहले www.pmgdisha.in वेबसाइट पर जाएँ।
- वेबसाइट पर जाने के बाद Search Now पर क्लिक करें। या आप सीधे https://www.pmgdisha.in/app/searchtc इस लिंक पर जाकर भी सर्च कर सकते है।
- अब इसमें अपने राज्य, जिले और तहसील का चयन करें।
- इसके बाद Go पर क्लिक करें।
- इस तरह आप अपने जिले और तहसील में PMGDisha के ट्रेनिंग सेण्टर खोज सकते है।
PMGDisha का सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?
PMGDisha का सर्टिफिकेट लेने के लिए कोर्स के बाद आपका एग्जाम होगा जिसमे पास होने पर आपको PMGDisha का सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
PMGDisha की फ्रेंचाइजी के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
PMGDisha की फ्रेंचाइजी लेने के लिए फ़ोन नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड, केंद्र के लिए आवेदन पत्र, समझदारी ज्ञापन (MOU), केंद्र की फोटो सामने, तस्वीर, बैनर के साथ फोटो, ईमेल आईडी आदि की जरूरत होती है।
नोट :- इससे पहले आपके पास 300 वर्ग फुट का स्थान होना चाहिए, इन्टरनेट और कम से कम 3 कंप्यूटर होने चाहिए। इसके साथ ही प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन, स्कैनर आदि भी होना चाहिए।
PMGDisha क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, PMGDisha Registration, PMGDisha Student Login, PMGDisha Center, Digital Sakshrta आदि के बारे में हमने आज की इस पोस्ट में जाना। उम्मीद करता हु की आज की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेन्ट बॉक्स में अपने विचार दे।
यदि आपके पास अभी भी अपनी खुद की सीएससी आईडी नहीं है तो अभी बना ले, जिससे आप सीएससी पर मोजूद विभिन्न सेवाए आम आदमी तक पंहुचा सको