झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023: सरकार दे रही 4,000 रूपये एकड़ मुआवजा, क्या है, रजिस्ट्रेशन, फॉर्म कैसे भरें, वंशावली, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर, लिस्ट, अंतिम तिथि, स्टेटस (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana in Hindi) (Kya hai, Ekyc, Form Kaise Bharen, pdf, Registration, Ghoshna Patra, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number, Latest News, Last Date, Status)
हर किसान इसी उम्मीद से फसलों की खेती बाड़ी करता है, ताकि फसलों की पैदावार अच्छी हो, जिससे वह घर के खाने के लिए भी अनाज रख सके और बाकी बचे हुए अनाज की बिक्री करके पैसा कमा सके और अपनी आर्थिक अवस्था को मजबूत बना सके, परंतु उसकी उम्मीदों पर तब पानी फिर जाता है, जब प्राकृतिक आपदा की वजह से उसकी फसलों को तगड़ा नुकसान हो जाता है। कई बार तो प्राकृतिक आपदा इतनी भयंकर होती है कि, किसानों की पूरी फसल ही खराब हो जाती है। ऐसे में उसे फसल खराब होने पर कई प्रकार की चिंताएं सताने लगती है, परंतु हम बताना चाहते हैं कि, ऐसे ही किसानों के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड फसल राहत योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा फसल के नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। चलिए आर्टिकल में जानकारी हासिल करते हैं कि झारखंड फसल राहत योजना क्या है और झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन कैसे करें।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023
योजना का नाम | राज्य फसल राहत योजना |
राज्य | झारखंड |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य के किसान भाई |
उद्देश्य | राज्य के किसानों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-123-1136 |
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Kya hai
झारखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा झारखंड फसल राहत योजना की शुरुआत खेती किसानी करने वाले लोगों के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि खेती करने वाले किसान की फसल को 50% से अधिक नुकसान हो गया है, तो उसे प्रति एकड़ ₹4000 का मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा। वहीं अगर 30% से लेकर के 50% का नुकसान हुआ है, तो ऐसी अवस्था में प्रति एकड़ पर ₹3000 की सहायता लाभार्थी व्यक्ति को डायरेक्ट उसके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना में आवेदन करने की तारीख को सरकार के द्वारा 30 अक्टूबर तक कर दिया गया है। पहले योजना में सिर्फ 15 अक्टूबर साल 2023 तक ही आवेदन किया जा सकता थाल योजना के अंतर्गत 15 अक्टूबर तक धनबाद में 88, 317 लोगों ने आवेदन किया हुआ है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना उद्देश्य
झारखंड में अधिकतर लोग खेती किसानी का काम करते हैं और हर साल वह बड़े पैमाने पर कई फसलों की खेती करते हैं, परंतु कई बार अनियमित मौसम की वजह से प्राकृतिक आपदा आ जाती है, जिससे फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो जाता है। इस प्रकार से झारखंड में फसलों की पैदावार भी प्रभावित होती है, साथ ही किसानों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। क्योंकि कई किसान कर्जा लेकर के फसलों की खेती करते हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा की वजह से फसलों को जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने फसल राहत योजना झारखंड की शुरुआत करी हुई है। इस योजना के माध्यम से 30% से लेकर के 50 परसेंट या 50% तक अगर फसल को नुकसान होता है तो सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाती है।
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना
झारखंड राज्य फसल राहत योजना लाभ एवं विशेषताएं
- अगर योजना के लाभार्थी व्यक्ति की फसल को 30% से लेकर के 50% का नुकसान हुआ है, तो ऐसी अवस्था में उसे ₹3000 मिलेंगे और अगर 50% से अधिक का नुकसान हुआ है तो ऐसी अवस्था में प्रति एकड़ पर ₹4000 मिलेंगे।
- इस योजना का फायदा ऐसे ही किसान भाइयों को दिया जाएगा, जो योजना में आवेदन करेंगे और योजना का लाभार्थी बनेंगे।
- किसानों के अलावा हर वह व्यक्ति योजना में आवेदन कर सकता है, जो खेती करने का काम करता है।
- योजना में जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है और योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के भी पंजीकरण किया जा सकता है।
- योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल का जो नुकसान होगा, उसका आकलन और निर्धारण क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के आधार पर किया जाएगा।
- पहले योजना में आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर थी, परंतु अब तारीख को बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया है।
- योजना में ऐसे ही किसान को फायदा दिया जाएगा, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक होगी।
- योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक 5 एकड़ तक की फसल के नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना पात्रता (Eligibility)
- रैयत और बटाईदार किसान योजना के लिए पात्र है।
- झारखंड के मूल निवासी किसान योजना के लिए पात्र है।
- 18 साल से अधिक के उम्र के किसान योजना के लिए पात्र है।
- आवेदक किसान के पास आधार नंबर होना चाहिए।
- जमीन के दस्तावेज भी उसके पास होने चाहिए।
- कम से कम 10 डेसिमल और अधिक से अधिक 5 एकड़ पर लाभ दिया जाएगा।
सोना सोबरन धोती साड़ी योजना झारखंड
झारखंड राज्य फसल राहत योजना दस्तावेज (Documents)
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट डीटेल
- अपडेटेड भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
- वंशावली (मुखिया/ ग्रामप्रधान/ राजस्व कर्मचारी/ अंचल अधिकारी द्वारा जारी)
- सरकारी भूमि पर खेती करने के लिए राजस्व विभाग से जारी बंदोबस्ती पट्टा
- घोषणा पत्र (रैयत और बटाईदार किसान द्वारा)
- बटाईदार किसान द्वारा सहमति पत्र
- रजिस्टर्ड किसानों के चयनित फसल और बुवाई के रकबे की पूरी डीटेल
झारखंड राज्य फसल राहत योजना आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
हमने इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक आर्टिकल में दिया हुआ है। आप लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और योजना की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
झारखंड गोधन न्याय योजना
झारखंड फसल राहत योजना फॉर्म PDF 2023 (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana ka Form Kaise Bharen)
यदि आप योजना के पीडीएफ फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर यदि पीडीएफ फॉर्म अवेलेबल है, तो वहां से डाउनलोड किया जा सकता है या फिर आप थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी Jharkhand Fasal Rahat Yojana PDF Download कर सकते हैं।
झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई (Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply)
- फसल राहत योजना झारखंड में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको किसान पंजीकरण करे वाला ऑप्शन मिलेगा। इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज आता है, जिसमें आपको निश्चित जगह में अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी को दर्ज करना है।
- अब आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके घोषणा पर टिक करना है और गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, उसे आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में डालकर वेरीफाई कर देना है और नीचे दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार से आपकी आईडी बन जाती है।
- अब आपको इस वेबसाइट में लोगिन होना है और झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन करे वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा। इसमें सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- अब आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटो कॉपी को भी अपलोड कर देना है। इसके लिए अपलोड डॉक्युमेंट्स ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
- अब सबसे आखरी में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आसानी से झारखंड फसल राहत योजना में आप ऑनलाइन घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Registration Last Date (Latest News)
इस योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है. जी हां आप 30 अक्टूबर तक इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
झारखंड राज्य फसल राहत योजना ekyc
जब आपका योजना में रजिस्ट्रेशन हो जायेगा इसके बाद आप उसका ekyc जरुर करायें. वरना आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा.
ज्ञानोदय योजना झारखंड
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Status Check
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा. वहां से आपको रजिस्ट्रेशन के स्टेटस का विकल्प मिलेगा. आपको उस पर क्लिक करना है और आपसे जो जानकारी वहां मांगी जा रही है. वह देना फिर आपने रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
झारखंड राज्य फसल राहत योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी प्रदान कर दी है कि, आखिर झारखंड फसल राहत योजना क्या है और कैसे आपको इस योजना में आवेदन करना है और हमने नीचे अब आपको योजना का हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवा दिया है। आप इस हेल्पलाइन नंबर पर फ्री में फोन लगा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या योजना के बारे में अधिक जानकारी घर बैठे हासिल कर सकते हैं।
1800-123-1136
FAQ
Q : फसल राहत योजना कौन से राज्य में चल रही है?
Q : झारखंड फसल राहत योजना के तहत कितना पैसा मिलेगा?
Ans : 3000 से लेकर के 4000
Q : झारखंड फसल राहत योजना में पैसा कब मिलेगा?
Ans : रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार द्वारा पूरी जाँच की जाएगी और फिर आपको इसका पैसा मिल जायेगा.
Q : झारखंड फसल राहत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Q : फसल राहत योजना झारखंड में कैसे आवेदन करें?
Ans : इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अन्य पढ़ें –